Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री से मिलने वालों का किया जाएगा सत्यापन, मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले और कवरेज पर जाने वाले मीडियाकर्मियों की भी कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। बता दें कि राज्य में केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही जेड प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है।

इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रमों में एक्सेस कंट्रोल (सीमित प्रवेश) करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

जेड प्लस सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी के कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों और कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से लोग मिलने जाते हैं उनका भी सत्यापन किया जाएगा। ताकि, उनसे कोई गलत व्यक्ति मिलने न जाने पाए। एडीजी ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।