Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : कांवड़ यात्रा 2023 शुरू होने वाली है। इसे लेकर शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार ने हरियाणा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक। इस दौरान आईबी के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बार कांवड़ियों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। वहीं, सुरक्षा के लिए सिर्फ हरिद्वार में ही 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

ये निर्णय भी हुए

  • हर कांवड़ियां अपनी आईडी साथ लेकर आनी होगी।
  • कांवड़ की हाइट 12 फुट से ऊपर न हो।
  • कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं होगा लेकिन नियंत्रण रहेगा।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान चारधाम जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।