Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

उत्तराखंड में मौसम की करवट ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बढ़ाई मुश्किलें

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में मौसम की करवट ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केदारनाथ में कल शाम से लगातार बर्फबारी हो रही है। सोनप्रयाग में अभी भी बारिश जारी है, जिसको देखते हुए अभी तक यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ में पिछले 24 घंटों से लगातार बर्फबारी जारी है, हमने आज की यात्रा को पूरी तरह से रोक दिया है। जो यात्री कल यहां आए थे उनमें से अधिकांश लोग यहां से प्रस्थान कर चुके थे और जो बच गए थे वो आज प्रस्थान कर रहे है क्योंकि यहां की स्थिति अच्छी नहीं है कि यहां यात्री रुक सके। यात्री कल के लिए भी हमारे एडवाइजरी की प्रतीक्षा करें फिर अपनी यात्रा शुरू करे।