Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

प्रदेशभर में मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भारी गिरावट

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा-बर्फबारी का क्रम बना हुआ है। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में मूसलाधार वर्षा आफत बन गई है। आज तीसरे दिन मंगलवार को भी केदारनाथ में बर्फबारी जारी है और अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

देहरादून, मसूरी, चमोली सहित आसपास के इलाकों में हल्‍की बारिश हुई। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बादल छाए हुए हैं।