Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

धामी कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, कई महत्तवपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता चल रही कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। वहीं इस कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव आएं, जिन सभी पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। शासन से जुड़े अधिकारियों ने बैठक में लिए फैसलों की जानकारी दी।

इन प्रस्तावो पर लगी मुहर

शोक प्रस्ताव पढ़ा गया चन्दन राम दास क़ो लेकर।
सिलका सेंड की रॉयल्टी क़ो अन्य राज्यों की तरह की गई।
बाजपुर में गन्ना चीनी मिल में 29 करोड़ का लोन लेकर डिस्टलरी लगाई जाएगी।
कोषागार की नियमावली में संशोधन।
पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सकों क़ो 20 प्रतिशत NPA देने का फैसला लिया।
फारेस्ट में आग लगने के मामले में पिरुल से पेलेट बनाने क़ो लेकर पिरुल इकठा करने वालों क़ो 3 रूपए दिया जाएगा।
ऋषिकेश में यात्रा कार्यालय में 11 नए पद सृजित किए जाएंगे, 12 महीने काम करेंगे यात्रा प्रशासन संगठन का नाम बदला गया चार धाम यात्रा नियंत्रण प्रबंधन संगठन
प्रदेश में चारा नीति बनाने क़ो लेकर लिया गया फैसला 66 करोड़ की राशि से ये नीति काम करेंगी उत्तराखंड चारा नीति बनाई गईं।
मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन क़ो मिली मंजूरी।