Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा अनुरूप न रहा हो, वे भी निराश ना हों पुनः उत्साह के साथ पढ़ाई करते रहे सफलता जरूर मिलेगी। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु  शुभकामनाएं दी।