Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं ’स्वच्छता ही सेवा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए लाभदायी बताते हुए कहा कि गंगा के प्रहरी पुस्तक में कहानियों के माध्यम से नदियों के बारे में जानकारी के साथ नदियों की स्वच्छता के बारे में बताया गया है। वहीं ’स्वच्छता ही सेवा’ पुस्तक में स्वच्छता से संबंधित कहानियां स्वच्छता के साथ स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार होगी।
इस अवसर पर श्री विपिन, डां. अनिल शर्मा, रजनीश कौंसवाल, आदि उपस्थित रहे।