Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड सरकार ने मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। अब तीर्थयात्री 16 जून के बाद ही यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। इस बार चारधाम यात्रा में मौसम की चुनौतियां सामने आ रही हैं, बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। खासकर केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या है, लेकिन इससे कई गुणा अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसी कारण नए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी। इससे पहले तीन जून तक ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरह के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38.87 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 13.16 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 11.51 लाख पंजीकरण शामिल हैं। केदारनाथ धाम में अब तक 6.46 लाख और बदरीनाथ में 5.24 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।