Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में गार्ड का शव मिला। जानकारी के अनुसार, घटना साढ़े तीन बजे की है। प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक गार्ड प्रमोद पौड़ी जिले का रहने वाला था। वह 2007 बैच का सिपाही था। वर्तमान में वह 40वीं बटालियन पीएसी में था। बताया जा रहा है कि घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। छुट्टी नहीं मिली तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।