Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

टिहरी/देहरादून, न्यूज़ आई: आज बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति का शपथ बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर टिहरी गढ़वाल में माननीय उप-जिलाधिकारी घनसाली प्रेम लाल द्वारा कराया गया इस अवसर पर प्रबंधक पद पर प्रशांत जोशी, मंत्री पद पर चंद किशोर मैठाणी, अध्यक्ष पद पर बच्चन सिंह रावत, उप मंत्री पद पर खुशीराम कुकरेती, कोषाध्यक्ष पद पर विजय सिंह कुमाई,कार्यकारिणी पद पर पूरब सिंह पवार, लखीराम तिवारी, भजन सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह चौहान, बलिराम उनियाल, गिरधर प्रसाद उनियाल, लक्ष्मण सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह रावत, सुरवीर सिंह बिष्ट, श्रीमती कृष्णा गैरोला, श्रीमती सुशीला उनियाल ने शपथ ली, इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य विपिन चंद्र उनियाल तहसील प्रशासन से केशव प्रसाद गैरोला (वाचक) महाविद्यालय द्वारा नामित सदस्य डॉ रेखा बहुगुणा, डॉ रीना पुरोहित, साहब सिंह महर (लिपिक ) वरिष्ठ सहायक दिनेश मैठाणी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद प्रसाद व्यास ,अब्बल सिंह रावत वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील देव सुरीरा, प्रभात जोशी, नवनीत पोखरियाल, शिवेंद्र रतूड़ी, एवं कई गणमान्य मौजूद रहे
इस अवसर पर प्रबंधक प्रशांत जोशी ने बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति के समस्त सदस्यों क्षेत्र के समस्त बुद्धिजीवियों जनप्रतिनिधियों का अपनी समस्त कार्यकारिणी की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षा उन्नयन तकनीकी शिक्षा भवन निर्माण संगठनात्मक अनुशासन की दिशा पर बल दिया, वही मंत्री चंदकिशोर मैठाणी ने बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति के योगदान हेतु पूर्व आजीवन सदस्यों का धन्यवाद प्रेषित किया गया, अध्यक्ष बच्चन सिंह रावत द्वारा समस्त कार्यकारिणी को महाविद्यालय हित में अपना संपूर्ण योगदान देने पर बल दिया गया इस अवसर पर प्राचार्य विपिन चंद्र उनियाल द्वारा उप जिलाधिकारी घनसाली प्रेम लाल का शपथ हेतु व चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन हेतु तहसीलदार बालगंगा लक्ष्मण सिंह नेगी का धन्यवाद प्रेषित किया गया |