Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश के आसार

देहरादून, न्यूज़ आई : अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, नौ जुलाई तक इन जनपदों में मौसम ऐसा ही रहेगा। यहां तेज से भारी बारिश होने की आशंका है। प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध 179 सड़कों में से 52 को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि 127 सड़कें अब भी बंद हैं। लोनिवि की ओर से इन सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है।