Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

ड्राफ्ट मिलने पर पहले करेंगे आकलन, विशेषज्ञों से भी कराएंगे परीक्षण: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर कहा है कि सबसे पहले इसके ड्राफ्ट का आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञों से भी इसका परीक्षण कराएंगे। नई दिल्ली से चार दिवसीय प्रवास कर बुधवार को देहरादून लौटे मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। यूसीसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट क्या सरकार को मिल गई है, इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया और अब इसका संकलन का काम हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कैबिनेट विस्तार की संभावना से जुड़े प्रश्न को मुख्यमंत्री टाल गए। जवाब में उन्होंने कहा, इस बार विशुद्ध रूप से पार्टी के महासंपर्क अभियान पर चर्चा हुई। इस अवधि में कई कार्यक्रम हुए। रुड़की में एक बड़ी रैली हुई। संगठन और सरकार से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री से मुलाकात के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य में कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने पीएम को इन योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। पीएम से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के बारे में चर्चा हुई।