Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री इन्दिरा हदृयेश के निधन पर जताया दुख

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं नेता विपक्ष उत्तराखंड विधान सभा डा इन्दिरा हदृयेश जी के आकस्मिक निधन दुख वयक्त किया है।सासंद बंसल ने कहा कि इंदिरा जी बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय नेता रही है। उन्होंने अपना पूरा जीवन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के लोगों के हित में जिया है। वह सरल स्वाभाव की धनी एवं मृदुभाषी थी। अध्यापक जगत के लिए उनका योगदान सराहनीय है। ये क्षति उत्तराखंड के लिए एक बहुत बड़ा नुक़सान है। उनका जाना उत्तराखंड की राजनीति के एक अध्याय की समाप्ति है। यह प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। भगवान आपकी आत्मा को शान्ति व परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊ शांति शांति ।।