Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बालासोर, उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है । सांसद बंसल ने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है व दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत सभी लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्य आत्माओ को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।सांसद बंसल ने कहा कि ईश्वर सभी हताहतों के परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने का सामर्थ्य प्रदान करे साथ ही उन्होंने इस वीभत्स हादसे में घायल सभी रेल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा है की आदरणीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया गया है व प्रधानमंत्री जी स्वंय घटना का जायजा लेने घटना स्थल पहुंचे है व मृतक आश्रितों के लिए 10 लाख रुपये की व घायलों को 2लाख व 50हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है व घायलों को शीघ्र उपचार हो रहा है।