Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

उत्तरकाशी पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना के बाद समुदाय विशेष के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन तेज

देहरादून,न्यूज़ आई : उत्तरकाशी पुरोला में नाबालिग सगी बहनों को भगाने की घटना के बाद माहौल गरमाया हुआ है। लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि धाम में बाहर से कई लोग आए हैं। जो कि धाम के नाम पर कई प्रकार के सामान आदि बेच रहे हैं। शनिवार को गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्व में ज्ञापन दिया था कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर गंगोत्री हाईवे पर कोई दुकानें नहीं लगाई जाए। लेकिन नगर पंचायत की अनदेखी से अवैध रेड़ी और फड़ की दुकाने लगाई जा रही हैं। वहीं धाम में अभी तक बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन नहीं हुआ है। दूसरी तरफ बाजार बंद होने के कारण यात्रियों को भोजन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है ज़ब तक प्रशासन उचित आश्वासन नहीं देता, तब तक दुकाने बंद रहेंगी।