Breaking News
  • राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • प्रदेश में पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद जारी हुआ नया मतदान प्रतिशत
  • वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश
  • केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों के रात्रि विश्राम पर लगाया प्रतिबंध, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
  • एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

उत्तराखंड में भव्य होंगे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा उत्तराखंड में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिव्य और भव्य ढंग से मनाएगी। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समारोह की श्रृंखला के लिए बनाए गए प्रदेश के संयोजकों की बैठक में निर्देश दिए। बैठक से लौटे पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी जो इस कार्यक्रम की समिति के प्रदेश संयोजक हैं, ने कहा कि अब पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ तय कार्यक्रमों में जुट जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत पहुंचाने का अभियान पूरा होगा। इसके बाद प्रदेश के मंदिरों को सजाने-संवारने का काम होगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के सभी मंदिरों की सूची बनाई गई है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह वाले दिन हर मंदिर परिसर में सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। सभी राम भक्तों से अपने-अपने घरों के मंदिरों में दीपक जलाने, घरों में प्रकाश करने जैसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई दिल्ली की बैठक में कार्यक्रम के सह संयोजक सीता राम भट्ट, डॉ. जयपाल सिंह और यूएस नगर के राजेश कुमार ने भी हिस्सा लिया।