Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

मुख्यमंत्री ने कैंची धाम के स्थापना दिवस पर नैनीताल स्थित तहसील कोश्या कुटोली का नाम श्री कैंची धाम पर करने की घोषणा की

देहरादून,न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस के सुअवसर पर नैनीताल स्थित तहसील कोश्या कुटोली का नाम श्री कैंची धाम पर करने की घोषणा की है। उन्होंने श्री कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा नैनी बैंड बाईपास सड़क के निर्माण में तीव्रता लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा की श्री कैंची धाम में आने वाले श्रृद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा नैनी बैण्ड के बाईपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि एक वर्ष के भीतर इन रास्तों का निर्माण पूरा कर लिया जाए।