Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

फाइनल ड्राफ्ट आते ही हम उत्तराखंड में शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि उन्होंने सत्य कहा है कि कुछ देश विरोध लोग जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग कामयाब नहीं हो पाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, जरा सोचिए एक परिवार के सदस्यों के घर में अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है। सीएम ने कहा कि फाइनल ड्राफ्ट आते ही हम उत्तराखंड में शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जितनी भी योजनाएं आई, वह सबके लिए आई हैं। हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। संतुष्टिकरण पर जोर रहा है। तुष्टिकरण किसी का नहीं हुआ। समान नागरिक संहिता की विशेषज्ञ समिति ने मसौदा तैयार कर लिया है। अब यह मसौदा एक-दो दिन में प्रकाशन के लिए चला जाएगा। प्रदेश सरकार आशा कर रही है कि समिति उसे 30 जून तक ड्राफ्ट सौंप देगी। सूत्रों के मुताबिक, यदि मसौदे की छपाई में समय लगा तो इसमें देरी हो सकती है। समिति सरकार को ड्राफ्ट जुलाई महीने के पहले हफ्ते में सौंप सकती है।