Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सरकार के मंत्री प्रभारी जिलों में प्रवास करने के लिए रवाना

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सरकार के मंत्री प्रभारी जिलों में प्रवास करने के लिए रवाना हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ऊधमसिंह नगर जिले में मोर्चा संभाल चुके हैं तो डॉ. धन सिंह रावत ने भी गढ़वाल व कुमाऊं की राह पकड़ ली है। बता दें कि प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिले आपदाग्रस्त हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभारी मंत्रियों को जिलों का दौरा कर प्रवास करने के निर्देश दिए थे, ताकि आपदा प्रबंधन एवं राहत बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से चलाया जा सके। बताते चलें कि मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही उन्हें प्रवास के निर्देश दिए थे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली, प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी, गणेश जोशी को ऊधमसिंह नगर, सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को चंपावत और नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी है।