Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

त्‍तराखंड के अधिकतर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी

देहरादून, न्यूज़ आई : सोमवार रात से उत्‍तराखंड के अधिकतर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिस कारण नदियों का जलस्‍तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए केंद्रीय जल आयोग की ओर से दोपहर बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। आठ बजे से मूसलधार वर्षा शुरू हुई जो जारी रही है। आज सभी विद्यालय खोल दिए गए थे, स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी है। बाजार की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सड़कों पर वाहनों के सिवाय कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र के विष्णु घाट, पुरानी सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में भारी मात्रा में सिल्ट आने से स्थानीय लोगों के अलावा कारोबारियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सोमवार रात नगर निगम की टीम द्वारा इस क्षेत्र से सिल्ट हटवा दिया गया था। भोर से हो रही वर्षा के चलते दोबारा पहले जैसी स्थिति पैदा हो गई है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से हरिद्वार, ऋषिकेश व नदी से मैदानी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। ऋषिकेश में हालांकि गंगा चेतावनी देखा से काफी नीचे बह रही है। आयोग की मानें तो अलकनंदा का वाटर लेवल बढ़ रहा है। जिससे मैदानी क्षेत्र में जल स्तर बढ़ेगा।