Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नेतृत्व के अलावा विशेषज्ञ समिति के साथ UCC पर कर सकते हैं चर्चा

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में विशेषज्ञ समिति की बैठकों का दौरा जारी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली प्रवास के दौरान विशेषज्ञ समिति के साथ इस विषय पर बैठक कर चर्चा कर सकते हैं। समिति ने अपने कार्यकाल में विभिन्न धर्मों, समुदाय व जनजातियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर स्थानीय व्यक्तियों से भी सुझाव लिए हैं। समिति प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से भी इस संबंध में सुझाव ले चुकी है। माना जा रहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व के अलावा विशेषज्ञ समिति के साथ भी इस विषय पर बैठक कर सकते हैं।