Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

उत्तराखंड में देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश की संभावना

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड में बुधवार को देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा।