Breaking News
  • उत्तराखण्ड में इको फ्रेंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री धामी
  • लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया
  • एसीएस राधा रतूड़ी ने निराश्रित, बालश्रम से मुक्त बच्चों के आधार कार्ड के साथ ही राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए
  • राज्य में सड़कों के पैचवर्क (गडढा मुक्त) के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी
  • सड़कों के पैचवर्क के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक दो महीने का गहन अभियान चलाने की डेडलाइन

पोस्टल बैलेट बहाना, हरदा को अपनो से खतराः चौहान

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पोस्टल बैलट के बहाने तरह तरह से आरोप प्रत्यारोप की सियासत कर रहे है,लेकिन हकीकत कुछ और है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की तिकड़ी ने काम बिगाड़ दिया। इसके अलावा 5 अध्यक्ष भी अलग अलग कबीलो को चला रहे है। उन्होंने कहा हरदा और अध्यक्ष ही वैलेट पेपर के बहाने अनचाहे भय से ग्रसित हैं। कांग्रेस में चुनाव से पहले ही सीएम की जंग शुरू हो गई थी और पूरे 5 साल से गुटों की बर्चस्व की जंग चलती रही। अप्रत्याशित नतीजों को भांपकर कांग्रेस अब बहाने तलाश रही है। चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत भी 10 मार्च के बाद नई पारी की घोषणा कर चुके हैं। लगता है कि उनको परिणाम को लेकर आभास हो गया है। उन्होंने कहा कि वैलेट के साथ ही कांग्रेस अब पार्टी में तोड़फोड़ की आशंका जताकर दूसरे दलों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के चलते हर दूसरा खुद को असुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भयभीत है और अब वह तरह के बहाने तलाशने में जुट गई है,लेकिन इससे उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला है।