Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम धामी समेत 40 नेता करेंगे प्रचार

देहरादून, न्यूज़ आई:  बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत पार्टी के 40 नेता प्रचार गरमाएंगे। भाजपा ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी सांसदों व पूर्व मुख्यमंत्रियों व प्रदेश सरकार के मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। उपचुनाव में जो नेता प्रचार करेंगे उनमें पार्टी की सह प्रभारी रेखा वर्मा, सांसद नरेश बंसल, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, पूर्व सीएम व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, विधायक बिशन सिंह चुाफाल, मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल,, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, अजेय कुमार, आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, बलवंत सिंह भौर्याल, दिप्ती रावत, स्वराज विद्वान, नेहा जोशी, सुरेश गढिया, भोपाल राम, फकीर राम टम्टा, शेर सिंह गढिया, मीना गंगोला, बंसती देवी, शिव सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बल्दिया, आशा नौटियाल, जोगिंदर पुंडीर, समीर आर्य व शशांक रावत के नाम शामिल हैं।