Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

सीएम धामी ने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हल्द्वानी के तेजस तिवारी को किया सम्मानित

देहरादून, न्यूज़ आई : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की ओर से घोषित सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हल्द्वानी के तेजस तिवारी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने तेजस को भविष्य में शतरंज के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने व उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी। बता दें कि साढ़े पांच साल के तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी हैं। जून में निकली फिडे रेटिंग में उन्हें 1149वीं रेटिंग मिली है। इससे पहले वह उत्तराखंड के ”यंगेस्ट चेस प्लेयर” का खिताब हासिल कर चुके हैं। अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा घोषित सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हल्द्वानी के तेजस तिवारी को सम्मानित किया। आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।