Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं की स्थगित

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें से एक भर्ती तो मौसम की वजह से रोकी गई है जबकि दूसरी भर्ती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के चलते रोकी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आर्द्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थीं। लिहाजा, 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी रायपुर देहरादून में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इस परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा में पास हुए सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन सितंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। इसकी सूचना अलग से जारी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्तूबर में कराई जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी अलग से जारी किया जाएगा।