Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

पौड़ी आपदा प्रभावितों को धराली और थराली की तरह मिलेगा राहत पैकेज

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में 06 अगस्त को आई आपदा के प्रभावितों को धराली और थराली की तरह ही राहत पैकेज दिया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पौड़ी में घटित आपदा में जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. मृतकों के परिजनों को भी पांच-पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग सरकार की तरफ से दिया किया जाएगा. इसमें से जो धनराशि एसडीआरएफ के मानकों के तहत प्रदान की जाती है, उसे एसडीआरएफ मद से दिया जाएगा. बाकी बची हुई धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने प्रशासन को जल्द इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार इस आपदा की घड़ी में प्रभावितों के साथ हर प्रकार के सहयोग के साथ खड़ी है. मंगलवार को देहरादून में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए.

बता दें कि 06 अगस्त को पौड़ी तहसील के ग्राम सैंजी, पट्टी बाली कण्डारस्यूं और ग्राम रैदुल, पट्टी पैडुलस्यूं में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है. आवासीय भवनों और कृषि भूमि को व्यापक क्षति पहुंची. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया. साथ ही उनके रहने, भोजन समेत अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की गई.