Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों पर जमकर साधा निशाना

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुये मंगलवार को कानपुर में कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारों ने समय की कीमत को कभी नही समझा, क्योंकि विकास करना उनकी ना तो मंशा थी ना ही प्राथमिकता थी।
मोदी ने कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण करते हुये कहा कि पिछली सरकारों ने अमूल्य समय को गंवा दिया क्योंकि उनकी प्राथमिकताओं में उप्र का विकास नही था। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बिना आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पहले जो सरकारें रहीं, उन्होंने माफियावाद का पेड़ इतना फैलाया कि उसकी छांव में सारे उद्योग-धंधे चौपट हो गये। मोदी ने कहा कि अब योगी जी की सरकार, कानून व्यवस्था का राज वापस लाई है। इसलिए उप्र में अब निवेश भी बढ़ रहा है और अपराधी अपनी जमानत खुद रद्द करवा कर जेल जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, उप्र में पहले जिन लोगों ने सरकार चलाई उंन्होने समय की कीमत को कभी नही समझा, अमूल्य समय को गंवा दिया उनकी प्राथमिकताओं में उप्र का विकास नही था। आज डबल इंजन की सरकार बीते समय में हुये समय के नुकसान की भरपायी कर रही है। मोदी ने कहा कि देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे उप्र में बन रहा है, डेडीकेटिड फ्रेड कॉरिडोर भी उप्र में बन रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश को पहले अवैध हथियारों की गैंग के लिए बदनाम किया जाता था, आज वहां देश की रक्षा करने के लिए हथियार बन रहे हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की सेवा का शुभारंभ किया। इस रेल खंड पर यात्री आईआईटी मेट्राे स्टेशन से गीता नगर स्टेशन तक सफर कर सकेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शहरी आवास एवं विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।