Breaking News
  • उत्तरकाशी के बड़कोट में ग्राउंड जीरो पर पहुँचे सीएम
  • सीएम धामी के निर्देशों का असर, बैठक को 24 घंटे बीतने से पहले सुधरने लगे हालात
  • सीएम धामी ने हरियाणा में चुनावी दौरे को छोड़ सीधे देहरादून स्थित सचिवालय में की उच्च स्तरीय बैठक
  • मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए दी शुभकामनाएं
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित गणमान्य बने कपाट खुलने के साक्षी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे हरिद्वार पहुंचे। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को बहुत बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह सब के प्रयास से ही सफलता मिली है। कहा कि यह मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है। कहा कि आज भारत की बेटियां अंतरिक्ष को चुनौती दे रही। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 26 मेडल जीतने पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि आज खेल के प्रति सोच बदल रही है। कहां कि संस्कृत को लेकर देश के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जी 20 को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है। 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं।