Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम धामी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे के सनातन पर दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की

देहरादून, न्यूज़ आई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन पर दिए गए बयान की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सनातन पर ऐसा बयान बेहद निंदनीय है। उनका यह बयान आईएनडीआईए गठबंधन की घटिया सोच को दर्शाता है। 2024 के चुनाव में देश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था कि ‘सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहि। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।’