Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की डेंगू मरीजों के उपचार की गाइडलाइन

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर बुधवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलों के साथ डेंगू रोकथाम के लिए वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। विशेषज्ञों के सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए। जिसमें सरकारी व निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 30 प्रतिशत आइसोलेशन बेड आरक्षित किए जाएं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि सामान्य लक्षणों वाले 90 प्रतिशत डेंगू मरीज 5 से 6 दिन में ठीक हो जाते हैं। पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 10 प्रतिशत मरीजों को भर्ती करना पड़ता है। सचिव स्वास्थ्य शहरी निकायों में माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग की जाए। प्रत्येक क्षेत्र में सप्ताह में कम से कम एक बार फॉगिंग के साथ स्वच्छता अभियान के निर्देश दिए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाए। बैठक में डीएम देहरादून सोनिका, अपर सचिव अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह, चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना, सीएमओ डॉ. संजय जैन, राज्य संचरण परिषद के निदेशक डॉ. अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम डॉ. पंकज सिंह मौजूद थे।