Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सरकारी कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश में मिलेगा पूरा वेतन, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश में दूसरे साल में भी 80 प्रतिशत के बजाए पूरा वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय संघ कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में ये घोषणा की। उन्होंने सचिवालय कर्मियों के कल्याण कोष में 30 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने विश्वास जताया कि सचिवालय में एक नई कार्य संस्कृति, सौहार्दपूर्ण कार्यव्यवहार का वातावरण देखने को मिलेगा। उन्होंने सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाने की घोषणा की। 300 उपार्जित अवकाश के बाद हर साल मिलने वाले 31 अवकाश भी कर्मचारी ले सकेंगे। उन्होंने केदारपुरम स्थित सचिवालय कॉलोनी से सचिवालय तक एक ई-बस चलाने की भी घोषणा की। सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान नवनिर्वाचित सचिवालय संघ में अधिकांश निर्वाचित सदस्य उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। उन्हें इस राज्य के विकास एवं दूर दराज के आम जनमानस की चिंता जरूर होगी।