Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

उत्तराखंड में राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन किया गया

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड में राजभवन के नाम में बदलाव किया गया है। अब देहरादून और नैनीताल में राजभवन लोक भवन के नाम से जाना जाएगा। राजभवन सचिवालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है

बता दें कि उत्तराखंड में 2 राजभवन (अब लोक भवन) हैं. जिसमें एक देहरादून राजभवन और दूसरा नैनीताल राजभवन है. नैनीताल राजभवन का इतिहास तो ब्रिटिशाकालीन है. जिसे बने हुए 125 साल पूरे हो चुके हैं. वहीं, देहरादून राजभवन की बात करें तो जब 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड (तब उत्तरांचल) भारत के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया. तब राज्य गठन के परिणामस्वरूप राजभवन की स्थापना की गई.

उस वक्त देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित बीजापुर हाउस में अस्थायी रूप से राजभवन की स्थापना की गई थी, लेकिन बाद में सर्किट हाउस देहरादून को राजभवन में बदला गया. जहां उत्तराखंड के पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला 25 दिसंबर 2000 को इसके पहले आवासी बने. सर्किट हाउस को आज राजभवन के नाम से जाना जाता है. अब इसे लोक भवन के नाम से जाना जाएगा.