Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री का ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल हुआ शुरू,राज्य हित से जुड़े कार्यक्रमों की मिलेगी जानकारी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत हो गयी है।  इस चैनल के माध्यम से राज्यहित एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी सर्वसाधारण को उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि उनके लिये राज्य हित के साथ जनहित सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी लोगों का स्नेह एवं अभूतपूर्व समर्थन उन्हें लगातार प्राप्त हो रहा है। अब सभी उनसे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी जुड़ सकते है। व्हाट्सएप पर दिये लिंक को फॉलो करने की भी उन्होंने सभी से  अपेक्षा की है।