Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

केंद्र की तरह प्रदेश में धामी सरकार कर रही बढ़िया काम: अमित शाह

देहरादून, न्यूज़ आई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें रिकार्ड मतों से जीतेगी। उन्होंने धामी सरकार की पीठ थपथाई। कहा, केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। शाह पार्टी मुख्यालय में मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी टिप्स दिए। सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केंंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक इन तमाम योजनाओं को पहुंचाकर, देश में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन की अब तक की गतिविधियों का लेखा जोखा रखा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पूछा कि वे बताएं कि सोशल मीडिया पर प्रमुख मुद्दे क्या हैं? वे इन मुद्दों पर किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विपक्ष के प्रचार-दुष्प्रचार का जवाब देते समय प्रमाणिकता और गरिमा का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ की। कहा कि केंद्र की तरह प्रदेश में धामी सरकार बढ़िया काम कर रही है। इसलिए पीएम मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान दें।