Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम के लिए मांग पत्र दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा की इन मांगों पर सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड  के पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की गई।
इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष मनमोहन लांबा, सदस्य योगेन्द्र तोमर, चंद्रशेखर तिवारी,  सुरेन्द्र पुंडीर एवं  राजबीर बिष्ट उपस्थित थे।