Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी का उठाया लुत्फ

रामनगर/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने यहां पर्यटकों से भी बातचीत की। वाइल्ड लाइफ ड्रेस पहने सीएम धामी ने यहां पर्यटकों से उनके सुझाव भी लिए। रामनगर पहुंचे सीएम धामी ने शुक्रवार को कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी की। उन्होंने यहां गेट पर ही खड़े पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया। पार्क के भीतर हिरन, टाइगर देख वह  रोमांचित हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पर्यटकों के साथ टाइगर पर्यटन की चर्चा की। सीएम धामी ने यहां हाथियो को भोजन भी खिलाया। उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा धीरज पांडेय के साथ कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध के विषय में भी जानकारी हासिल की और खास तौर पर  कॉर्बेट से लगे गांवों के बारे चिंता करते हुए वहां