Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

लैंसडौन, मसूरी और औली में उमड़े सैलानी, होटल और होम स्टे फुल

देहरादून, न्यूज़ आई : क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। यहां औली, लैंसडोन और मसूरी में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी है। वहीं, कई जगह जाम से भी सैलानियों को हलकान होना पड़ा। सुबह से ही जाम की स्थिति बनने से वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे शहर के चौक चौराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे।