Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

सीएम धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। सीएम धामी ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सीएम योगी को बदरी विशाल की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। शाम को वे उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।