Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

भाजपा को मिली जीत पर पीएम मोदी बोले- जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दी

देहरादून, न्यूज़ आई : देश के पांच राज्यों में से तीन राज्यों- मध्‍यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बंपर जीत मिली है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस तो मिजोरम में जेडपीएम को बहुमत मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस को 69, जबकि अन्य पार्टियों और निर्दलियों को कुल 15 सीटें मिलीं। हार स्वीकार कर अशोक गहलोत ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। ध्यप्रदेश में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटें जीती हैं। पार्टी को 230 में से 163 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 पर, जबकि कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि जनता ने कांग्रेस और CM भूपेश बघेल को खारिज कर दिया है। 3 राज्यों में भाजपा की चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। उन्होंने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि ये जीत कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के लिए सबक है। कुछ परिवारवादियों के साथ आ जाने से लोगों का दिल नहीं जीता जा सकता।