Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

बिहार में शाम पांच बजे तक 60.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए गुरुवार (06 नवंबर) को 121 सीटों पर मतदान जारी है. इस बार प्रदेश में शाम पांच बजे तक ही पिछली बार की वोटिंग का रिकॉर्ड टूट गया. शाम पांच बजे तक राज्य में 60.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. पिछली बार इन 121 सीटों पर कुल 55.81 फीसदी वोटिंग हुई थी.

2020 में 58.7 फीसदी वोटिंग हुई थी

2020 के चुनाव में 243 सीटों पर 58.7 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं, साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहार में कुल 56.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. पहले फेज के चुनाव में 18 जिलों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शाम 5 पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक बेगूसराय में सबसे अधिक 67.32 फीसदी मतदान हुआ. खगड़िया में 60.65 फीसदी वोटिंग हुई. गोपालगंज में 64.96 फीसदी, दरभंगा में 58.38 फीसदी, नालंदा में 57.58, पटना में 55.02, भोजपुर में 53.24 फीसदी, बक्सर में 55.10 फीसदी लोगों ने वोट डाला.

इसके अलावा मधेपुरा में 65.74 फीसदी, मुंगेर में 54.90, मुजफ्फरपुर में 64.63 फीसदी, लखीसराय में 62.76, वैशाली में 59.45, शेखपुरा में 52.36, समस्तीपुर में 66.65, सहरसा में 62.65, सारण में 60.90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.