Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ही नहीं बल्कि केजरीवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सतेंद्र जैन तो मात्र एक कठपुतली हैं, उनकी बागडोर तो केजरीवाल के हाथ में है। प्रवर्तन निदेशालय ने बीते सोमवार को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई है। ये गिरफ्तारी धन शोधन के मामले में हुई है। भाटिया ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है आम आदमी पार्टी (आप) को पापी आप, पाप ही पाप कह रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किये गए थे, अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार हुए हैं।