Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

सीएम धामी ने की घोषणा, हर की पैड़ी के आस-पास होगा बदलाव

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दौरान हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने भारत की प्राचीन और पौराणिक शक्ति पीठों से सीधा संबंध रखने वाले सतीकुंड को शीघ्र ही विश्व स्तरीय संरचना देकर भव्य स्वरूप में विकसित किए जाने, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान लाइट, साउंड और लेजर शो के माध्यम से गंगा के अवतरण का तीर्थ यात्रियों के बीच प्रदर्शन की व्यवस्था किए जाने, हरकी पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों पर फसाड लाइटिग की व्यवस्था किए जाने की घोषणाएं की। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरकी पैड़ी पहुंचे। जहां गंगा आरती में प्रतिभाग किया। गंगा मैया से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा को कई सौगात दी। प्राचीन शक्ति पीठों से सीधा संबंध रखने और हिंदू धर्म के प्रसार के पुरातन केंद्र के रूप में प्रसिद्ध सतीकुंड को शीघ्र ही विश्वस्तरीय संरचना के तहत भव्य रूप दिया जाएगा।सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरकी पैड़ी पहुंचे। जहां गंगा आरती में प्रतिभाग किया। गंगा मैया से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा को कई सौगात दी। प्राचीन शक्ति पीठों से सीधा संबंध रखने और हिंदू धर्म के प्रसार के पुरातन केंद्र के रूप में प्रसिद्ध सतीकुंड को शीघ्र ही विश्वस्तरीय संरचना के तहत भव्य रूप दिया जाएगा। सीएम धामी ने गंगा आरती के दौरान हरकी पैड़ी पर एकत्र होने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को स्मरणीय बनाने के लिए गंगा अवतरण के दृश्य को लाइट, साउंड और लेजर शो के माध्यम से गंगा आरती को और अधिक भव्य रूप दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान प्रत्येक दिन गंगा अवतरण के दृश्य का लाइट, साउंड और लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा।