Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

नवनियुक्त महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने किया कार्यभार ग्रहण

देहरादून, न्यूज़ आई: नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान (आई.ए.एस.) ने बुधवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
रणवीर सिंह चौहान ने महानिदेशालय में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि सूचना विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है। इसमें मीडिया का अहम योगदान है, इसलिए मीडिया तक सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति मधुर व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाय, पत्रकारों के हितों के लिए जो योजनाएं संचालित है, उनमें विशेष फोकस रखा जाय। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्य प्रणाली में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाय। अधिक से अधिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनायें एवं नीतियां जनता तक ज्यादा से ज्यादा किस तरह पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए, विभाग वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी एवं सरलता लाये। वर्तमान समय में प्रचार प्रसार के आधुनिक प्रारूपों विशेषकार सोशल मीडिया पर विशेष फोकस रखा जाय। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री चौहान ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी भी ली।
श्री चौहान के पास अपर सचिव, परिवहन, भाषा, सचिव हिन्दी अकादमी, निदेशक भाषा संस्थान, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा उपाध्यक्ष एमडीडीए का अतिरिक्त प्रभार भी है।
इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक श्री राजेश कुमार एवं श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक श्री के.एस. चौहान, श्री नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक श्री रवि बिजारनियां सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।