Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

ऋषिकेश की चिला नहर से मिला अंकिता का शव, हत्याकांड की जांच करेगी एसआईटी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिये ये निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : ऋषिकेश में अंकिता भंडारी की हत्या की खबर से सनसनी फैली हुई है। उत्तराखंड SDRF ने शनिवार की सुबह अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चीला नहर से बरामद कर लिया है। एएसपी कोटद्वार शेखर सुयाल ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पौड़ी गढ़वाल के नांदलस्यूं पट्टी के श्रीकोट निवासी अंकिता भंडारी (19) वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। वह गत 18 सितंबर को रहस्मय ढंग से लापता हो गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अंकिता भंडारी हत्याकांड पर दुख जताते हुए कहा कि “ये बहुत दुखद घटना है, अंकिता बेटी का शव मिल गया है, सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई हो इसलिए हमने SIT का गठन किया है. उत्तराखंड में जितने भी अवैध रिजॉर्ट बने हुए है, उन सब पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में जितने अवैध रिजॉर्ट बने हैं उस पर सभी ज़िलाधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. अंकिता हत्याकांड में जिन लोगों का रिजॉर्ट है उसपर भी कार्रवाई हुई है. वहां फॉरेंसिक और कई जांच होनी है इसलिए अभी सील करने की कार्रवाई की गई है, आगे भी ये कार्रवाई और चलती रहेगी.