Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

Global Investors Summit : गुजरात मॉडल से ली प्रेरणा- सीएम

देहरादून, न्यूज़ आई: सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार गुजरात में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर एंड एग्जीबिशन सेंटर बनाया गया है उसी के तर्ज पर हम शीघ्र ही उत्तराखंड में एक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करेंगे. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वाइब्रेंट गुजरात शुरू किया गया जो सिर्फ भारत के अंदर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का मॉडल बन गया. उसी से प्रेरणा लेकर हमने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है. सीएम धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए जिस प्रकार कठिन परिश्रम कर रहे हैं, उससे केवल मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को ही नहीं बल्कि सभी भारतवासियों के मन में और अधिक परिश्रम करने के लिए आशा और विश्वास का बीज भी रोपित होता है. सीएम ने कहा कि भाई-बहनों, डेस्टिनेशन उत्तराखंड का मुख्य उद्देश्य इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए राज्य का चतुर्दिक विकास और अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराना है. सीएम धामी ने कहा कि आज केवल भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व माननीय प्रधानमंत्री जी के सोच, उनकी रणनीति और उनके विचारों का अनुसरण करते हैं. हम भी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपए के MoU पर हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा था. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपने लक्ष्य से अधिक निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. अभी तक 44,000 करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतार दिया है. इससे लाखों रोजगारों का सृजन होगा.