Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने स्व. योगराज पासी के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पूर्व सांसद बलराज पासी के आवास पर जाकर उनके पिता एवं लोकतंत्र सेनानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, स्व. योगराज पासी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्व. योगराज पासी के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता स्व. भारत भूषण के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता श्री गौरव शर्मा के आवास पर जाकर उनकी दादी के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविन्द पाण्डेय, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, दिनेशपुर चेयरमैन सीमा सरकार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, स. मेजर सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह ‘हैरी’, सुशील सिंगला, पूरन जोशी, अनन्त जैन,  आदि उपस्थित थे।