Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सीएम धामी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी सौगात, उत्तराखंड परिवहन निगम के बसों में 2 दिनों तक कर सकेंगी फ्री सफर

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की बहनें रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगा।

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।