Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

मुख्यमंत्री धामी पर हुई फूलों की बारिश, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई । विधानसभा से समान नागरिक संहिता कानून पारित होने के बाद विधान सभा के गेट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आतिश बाजी कर अपनी खुशी का इजहार भी किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा सभी का आभार जताया।