Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन में विविधता में एकता का संदेश

देहरादून, न्यूज़ आई : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन विविधता में एकता का संदेश दे रहा है। एबीवीपी के इस महासमर में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की शौर्यगाथा का बखान है। राष्ट्र सर्वोपरी की भावना के साथ भारत के सैकड़ों साल पुराने इतिहास की छाप अधिवेशन स्थल पर देखने को मिली। भगवान बिरसा मुंडा महानगर में कदम-कदम पर छात्रों की कला दिख रही थी। प्रदर्शनी में जितनी भी तस्वीरें हैं वह विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अधिवेशन के लिए अपने हाथ से बनाई हैं। शौर्य की गाथा का गान करते हुए यहां चाहे आपरेशन सिंदूर की व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी हों या फिर अपनी तलवार से 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों पर विजय पाने वाली तुलुनाडू की रानी अब्बक्का। कश्मीर से कन्याकुमारी तक एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने राष्ट्र भावना को जाग्रत करने के लिए देश की महान विभूतियों की तस्वीरों को अपने हाथों से उकेरा। इनके अलावा वहां पर बनाई गई विभिन्न मूर्तियां भी छात्रों ने स्वयं बनाई हैं। गुरु तेगबहादुर के जीवनकाल, श्रषिका अपाला, स्वामी विवेकानंद महाराज सहित देश की महान विभूतियों के देश के लिए किए गए कार्यों के ज्ञान का दर्शन भी यहां किया जा रहा है।

भगवान बिरसा मुंडा नगर में चल रहे अधिवेशन में प्रदर्शनी के लिए अलग से घर बनाया गया है। इसमें देहरादून की मिट्टी की खुशबू और एपण कला की झलक है। एनजीओ की ओर से यह घर बनाया गया है। इसकी दीवारों को मिट्टी से लेपा गया है। इसके अलावा मिट्टी के ऊपर एपण कला की खूबसूरती इसे बेहद आकर्षक बना रही है।